पलामू, अगस्त 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संत मरियम स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को गतका में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। छात्रों ने हाल ही में धनबाद में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का मान बढ़ाया। सात खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक जीता। प्रचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है,वह गर्व की बात है। यह जीत केवल पदक जीतना नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। अतुल सिंह ने स्वर्ण पदक, रौशन कुमार मांझी, रोहित पासवान, कुशाग्र कुमार शुक्ला, राजवीर कुमार पासवान, आर्यन कुमार, पुष्कर कुमार ने रजत पदक और अभिनव सिंह ने कांस्य पदक जीता है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.