गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार ने शनिवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में महान नगर कीर्तन निकाला। कीर्तन में गतका पार्टी के करतबों ने सभी को हैरान किया। इस दौरान पंजाब का बैंड कीर्तन का मुख्य आकर्षण रहा। जगह जगह स्वागत के साथ धूमधाम से नगर कीर्तन निकला। शहर विधायक संजीव शर्मा ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर और निशान साहिब दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया। गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश दरबार से प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन सम्राट चौक, थाना चौक, डीएवी चौक, मेडिकल चौक, लीलावती चौक प्रताप विहार होते हुए गुरुद्वारा पहुंचा। कीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.