सीवान, अगस्त 31 -- सीवान। शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते रविवार की शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रशासन ने विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व सहूलियत सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने बताया कि बिजली कंपनी को प्रशासन की तरफ से बिजली बंद करने का निर्देश मिला है। यह बिजली कटौती करीब पांच घंटे तक चलेगी। इसका असर शहर के कई इलाकों पर पड़ेगा। हालांकि, बिजली कंपनी का दावा है कि वे कुछ ही हिस्सों में बिजली बंद रखने का प्रयास करेंगे ताकि लोगों को कम से कम दिक्कत हो। उन्होंने लोगों से बिजली कटौती से पूर्व बिजली संबंधी कार्यों को पूरा कर लेने की अपील की है। गणेश पूजनोत्सव शहर के महादेवा समेत नया किला, महाकाली गली, कसेरा टोली, सोनार टोली, पुरानी बजाजी, बनिया टोली, बड़ी मस्जिद के पीछे आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.