उरई, जनवरी 5 -- कोंच। ग्राम सामी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश मेला व रामलीला कार्यक्रम का आयोजन 5 जनवरी से 11 जनवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे मे आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला नाट्य मंचन नहीं है बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य का जीवंत संदेश है जिसके माध्यम से समाज को सदाचार भाई चारा और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। 5 जनवरी को गणेश पूजन, श्रीराम जन्म से प्रारम्भ होकर 6 जनवरी को तड़का वध, 7 को धनुष यज्ञ, 8 को राम बन गमन, 9 को श्री राम केवट संवाद और दशरथ मरण तथा 10 जनवरी को भरत मिलाप के बाद 11जनवरी को लक्ष्मण शक्ति, रावण बध के उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.