मधेपुरा, सितम्बर 7 -- गणेश महोत्सव में महाभंडारा का आयोजन सिंहेश्वर । निज संवाददाता सिंहेश्वर रामजानकी ठाकुरबाड़ी में गणेश चतुर्थी को लेकर शुक्रवार की रात पूजा पंडाल में गणपति को छप्पन भोग लगाने व महाप्रसाद वितरण किया गया। गणपति बप्पा मोरया का जयकारा पंडाल में गूंजता रहा। पूजा पंडाल में विधि विधान से 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। शुक्रवार की शाम महाआरती व महाप्रसाद वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाभोग की पूजा में सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, शशिनाथ गुप्ता, संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ मौजूद थे। पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम ने बताया भगवान गणेश की पूजा रामजानकी ठाकुरबाड़ी में 2011 से शुरू हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...