बागपत, अगस्त 29 -- गणेश महोत्सव में गुरूवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के वक्रतुंड स्वरूप की पूजा अर्चना की। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वाधान में अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर चौधरी हरेंद्र सिंह, पुनीत शर्मा, उमेश शर्मा महामंत्री, अखिलेश कौशिक आदि रहे। कस्बे के सीताराम मंदिर, बालाजी मंदिर में भी गणपति की पूजा-अर्चना की गई। रात्रि में भजन कीर्तन हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.