चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना मनोहरपुर। सोमवार को शहर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट अवस्थित विघ्न विनाशक मंदिर का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम पं. अखिलेश्वर पांडेय के द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं पूजा के बाद मंदिर के बगल में भंडारा का भी आयोजन किया गया। देर शाम कलाकारों ने बेहतरीन भजनों का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान विधि-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक रंजीत यादव, संजय यादव, विकास डागा राजेश राउत, लखींद्र दास के अलावा गणेश पूजा कमेटी के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फोटो संख्या-40-पूजा-पाठ करते समिति के सदस्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...