चाईबासा, जनवरी 23 -- चाईबासा, संवाददाता। मानकी-मुंडा कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति के लगातार तीसरी बार गणेश पाट पिंगुआ को अध्यक्ष चुन गए, जबकि चंदन होंनहागा 1996 से लगातार महासचिव चुने गए। उनके साथ सोना सुलेमान हांसदा को भी महासचिव चुना गया। गुरुवार को मानकी-मुंडा कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति का पुनर्गठन चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में हुआ। पुनर्गठन बैठक में 600 से अधिक मुंडा मानकी और डाकुवा मौजूद थे। जिले में 98 मानकी और 1420 मुंडा हैं। बैठक में सबसे पहले अध्यक्ष पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन किया। इसमें गणेश पाट पिंगुआ ने 280 मत पाकर विजयी हुए। साथ ही ज्योतिन बिरुवा को 79, कृष्ण समाड को 187, सुखलाल कुंकल को 2 मत प्राप्त हुए। वहीं, उपाध्यक्ष के चार पद के लिए 9 लोगों ने नामांकन किया। इसमें जगन्नाथपुर अनुमंडल से निर्विरोध सुरेंद्र चातोबा, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.