कोटद्वार, मई 17 -- राजकीय शिक्षक संघ एकेश्वर ब्लॉक की ओर से ब्लाक की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया, साथ ही शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। ज़िला मंत्री बिजेंद्र बिष्ट ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठन की घोषणा की, जिसमें गणेश पसबोला अध्यक्ष, मनोज गुसांई मंत्री, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, सुषमा चौहान महिला उपाध्यक्ष, भीम सिंह संयुक्त मंत्री, महिला मंत्री इंदु नेगी, आय -व्यय निरीक्षक अमित सुंदरियाल, संजय रावत व विजय धस्माना शैक्षिक उन्नयन प्रभारी,राकेश पोखरियाल संरक्षक,रमाशंकर डिमरी व संजीव थपलियाल मार्गदर्शक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रथम सत्र में आयोजित गोष्ठी का आरंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिव सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विकासखंड के अच्छे बोर्ड परीक्षा परिणाम पर ख़...