कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर देहात। जिले में मंगलवार को सकट चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान गणेश का पूजन-अर्चन करने के साथ बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर तिल के बने बकरों को चांदी के आभूषणों से काटने की पंरपरा पूरी करने के साथ बच्चों ने घरों में बने पकवानों का लुत्फ उठाया। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट पर्व मनाया जाता है। इसमें महिलाएं भगवान गणेश का पूजन कर बच्चों के कल्याण व उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इसी क्रम में मंगलवार को महिलाओं ने भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं ने सकट माता की कथा सुनाई। इसमें भगवान शंकर को प्रवेश से रोकने पर गणेश का त्रिशुल से सिर कटने व माता के क्रोध करने पर देवताओं के आग्रह पर हाथी का सिर लगाकर उनको जीवित करने का प्रसंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.