शामली, मार्च 12 -- मंगलवार को शहर के गांधी चौंक में मालिकाना हक जताते हुए दुकानों पर ताले लगाने को लेकर दुकानदारों और मंदिर के संचालकों के बीच तीखी नोंकझोंक और हंगामा हुआ। एक दुकानदार द्वारा बंद दुकान खोलने का पता लगते ही मंदिर के संचालक बाबा एवं अन्य साधु संत मौके पर पहुंचे और दुकान बंद कराने लग गए। इसका व्यापारियों ने भारी विरोध किया। व्यापारी बाजार बंद कर विरोध जताने लेगे। एसडीएम सदर व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को कडी फटकार लगाते हुए शांत कराया। पुलिस ने कोर्ट के स्टे के आधार पर यथास्थिति रखने के निर्देश दिए है। शहर के गांधी चौंक स्थित भैरवनाथ मंदिर पर मालिकाना अधिकार को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। मंदिर पर पेहवा के महंत और शहर के टंकी रोड़ स्थित भैरवनाथ मंदिर के पीर शेरनाथ द्वारा अपना हक जताया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.