वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। माघ मास के चर्तुथी(संकष्टी चतुर्थी) पर मंगलवार को काशी के विनायक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही दर्शन पूजन के क्रम में प्रथमपूज्य गणपति से कल्याण और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। संतान के दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने निर्जला व्रत भी रखे। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में दर्शन पूजन के लिए कड़ाके की ठंड और गलन के बावजूद श्रद्धालुओं का सैलाब भोर से ही उमड़ रहा। संकष्टी गणेश चतुर्थी पर अन्य गणेश मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ जुटी रही। संतान की प्राप्ति और उनके दीर्घ जीवन के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखने वाली महिलाएं दरबार में पहुंच रही है। आज अखबार के आगे तक कतार,मंदिर की ओर जाने वाली गलिया,मार्ग,डीएवी कालेज मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.