देवघर, अगस्त 28 -- देवघर,प्रतिनिधि भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि बुधवार को बाबा नगरी सहित जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक गणेश पूजा विधि-विधान के साथ की गई। बताते चलें कि बाबा नगरी में विघ्न हर्ता गणेश भगवान की पूजा अधिकांश घरों में प्रतिमा स्थापित कर की जाती है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश पूजा की गई। बाबानगरी के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से पहले पूजा घर की साफ-सफाई अच्छे तरीके से की। उसके बाद गंगाजल छिड़काव कर गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से विघ्न हर्ता की पूजा की। इस दौरान श्रद्धालु स्नान आदि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। गणेश पूजनोत्सव को लेकर बाबा नगरी स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.