कौशाम्बी, अगस्त 27 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी सिराथू के प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में बुधवार को सत्र परीक्षा के उपरान्त गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कागज से गणेश जी प्रतिमा बनाने के बाद विधि विधान से पूजन करते हुए उत्सव मनाया। प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर में बुधवार को सामाजिक विषय व अंग्रेजी की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा के उपरांत विद्यालय में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह की ओर से बच्चों को कला क्रॉफ्ट के जरिए गणेश भगवान का चित्र बनाना सिखाया गया। सहायक अध्यापिका ने गणेशोत्सव की विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.