फरीदाबाद, अगस्त 28 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में बुधवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। अलग-अलग इलाकों में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। घरों और मंदिरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापना की गई। गणेश उत्सव में भजनों की धूम भी रही। गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज से भक्तिमय माहौल हो उठा। गणेश चतुर्थी का पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक भी है। महाराष्ट्र से निकलकर अब देश के कोने-कोने में इस पर्व की गूंज है और फरीदाबाद भी इससे अछूता नहीं रहा। शहर की गलियां, सोसाइटी और मंदिर गणपति बप्पा मोरया के नारों से सराबोर नजर आए। बुधवार को सुबह व शाम आरती करके गणेश उत्सव की शुरुआत की गई। वहीं विभिन्न मंदिरों, सोसाइटियों और सांस्कृतिक मंचों पर गणेश उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, नगर परिक्रमा, कलश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.