प्रयागराज, फरवरी 10 -- जिला विज्ञान क्लब की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर मंगलवार को केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. सत्यदेव ने कहा कि गणित समझने और निरंतर अभ्यास का विषय है। इस अवसर पर जूनियर और सीनियर वर्गों में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में पलक तिवारी (केसर विद्यापीठ) ने प्रथम, अमन कुशवाहा (लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज) ने द्वितीय और वेद प्रकाश संत (ईश्वर शरण इंटर कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में हिमांशु मिश्रा (ईश्वर शरण इंटर कॉलेज) प्रथम, अंशु अग्रहरि द्वितीय और हर्षित कैथवास तृतीय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...