जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (गणित) सह एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार को गणित विषय में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) के डायट परिसर, रांची में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय गणित सेमिनार में सक्रिय सहभागिता निभाई। सेमिनार के दौरान डॉ. मिथिलेश कुमार ने माध्यमिक विद्यालयों में गणित शिक्षण पद्धतियों में नवाचार: चुनौतियां एवं समाधान विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। शोध पत्र में उन्होंने स्थानीय प्राचीन भारतीय परंपरागत ज्ञान प्रणाली की गणित शिक्षण में उपयोगिता और वर्तमान संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इसमें वैदिक गणित, पारंपरिक मापन विधियों और स्थानीय जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से गणित को सरल, रोचक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.