चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबासा, संवाददाता। 33 वें पद्मावती रुंगटा अंतर-विद्यालय गणित प्रतियोगिता व स्वर्गीय बैजनाथ मूंदड़ा की स्मृति में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में एसजे डीएवी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। गणित की प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के हर्ष कुमार यादव ने पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं के आयुष मिट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और कक्षा नौवीं के रजनीश रंजन व कक्षा आठवीं के तेजस राज ने अपनी कक्षा के स्तर पर पूरे स्कूल में टॉप किया। कक्षा सातवीं के तेजस गुप्ता ,आरव अग्रवाल और जय दत्तानी भी इस प्रतियोगिता में विद्यालय के टॉपर रहे। शतरंज प्रतियोगिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.