रांची, जून 27 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग की ओर से राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। विषय- साइबर सुरक्षा: आवश्यकता और जिम्मेवारी है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। वक्ता के रूप में आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीएसपी क्राइम ब्रांच नेहा बाला, सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र टोप्पो, सीयूजे के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव सहित अन्य विशेषज्ञ होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ अबरार अहमद और सचिव डॉ आशीष कुमार झा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.