सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- कादीपुर, संवाददाता । संकुल स्तरीय वैदिक गणित विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम बढ़ाया है। गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में आयोजित संकुल स्तरीय वैदिक गणित, विज्ञान एवं सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड की छात्रा तान्या तिवारी ने बाल वर्ग के गणित प्रयोग में प्रथम स्थान हासिल किया। वही किशोर वर्ग गणित प्रयोग में आयुषी पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग गणित प्रदर्शन में अंकिता ने प्रथम एवं किशोर वर्ग प्रशन मंच प्रतियोगिता में सम्राट बरनवाल, आशीष वर्मा एवं अभिषेक पांडे की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। तरुण वर्ग गणित प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.