देवघर, दिसम्बर 22 -- विश्व के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवकुमार बथवाल, विशिष्ट अतिथि मुख्य डॉक्टर उत्तम शुक्ला और प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि हमारे जागने से सोने तक गणित का योगदान भूलाया नहीं जा सकता है। जीवन के प्रत्येक कदम पर गणित का विशेष महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का गणित अच्छा होना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉक्टर शुक्ला ने बताया कि आज वैज्ञानिक युग में गणित का महत्व और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि बगैर गणित के विज्ञान इतनी सफलता अर्जित नहीं कर सकता। कार्यक्रम में रश्मि भारती ने अंग्रेजी भाषण, साक्षी कुमारी ने हिंदी भाषण और ...