बक्सर, दिसम्बर 22 -- पुरस्कृत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ कार्यक्रम उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के बीच पुरस्कार वितरण व विशेष व्याख्यान फोटो संख्या 26 कैप्शन - सोमवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित मैथमेटिक्स दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में सफलता के बाद प्रशस्ति पत्र दिखाते छात्र- छात्राएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी निहारिका छबि ने कहा कि गणित केवल संख्याओं का विषय नहीं है। बल्कि तार्किक सोच, विश्ले...