कोटद्वार, फरवरी 23 -- शहीद लांस नायक रूप सिंह( शौर्य चक्र )पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बल्ली में मैथ्स सर्कल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गणित क्विज प्रतियोगिता एवं गणित एक्टिविटी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद बेबनी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नर्मदा सदन से कुमारी नेहा, आशीष सिंह व रोहित सिंह ने, द्वितीय स्थान कावेरी सदन से अमन सिंह, गणेश सिंह व रोहित सिंह तथा तृतीय स्थान यमुना सदन से कुमारी नीतू, अनूप सिंह एवं रौनक सिंह ने प्राप्त किया। गणितीय एक्टिविटी एवं सुडोकू प्रतियोगिता में कावेरी सदन से हर्षित सिंह व तनुज, गंगा सदन से अक्षत व नैतिक तथा यमुना सदन से रौनक सिंह व रौनक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.