दरभंगा, फरवरी 5 -- केवटी। पीएमश्री योजना के अंतर्गत पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में तीन से पांच फरवरी तक करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें गणित में अभिरुचि वृद्धि व संवर्धन तथा योग सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता व मार्गदर्शक टीपी कॉलेज, मधेपुरा के प्रो. गुड्डू कुमार ने छात्रों को करियर चयन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराते हुए गणित विषय को सरल, रोचक और उपयोगी बनाने के लिए प्रेरित किया। करियर काउंसलिंग सत्र में छात्रों ने भविष्य से जुड़े प्रश्न रखे। इसका समाधान किया गया। योग सत्र के माध्यम से छात्रों को मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें लक्ष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.