लोहरदगा, दिसम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।एमबी डीएवी स्कूल लोहरदगा में राष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल जीपी झा ने कहा कि गणित को भार समझकर ग्रहण न कर मनोरंजन के रूप में ग्रहण करें। भारत में प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है, जो महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को समर्पित है। यह दिन न केवल उनके अद्भुत योगदान को सम्मानित करता है। बल्कि छात्रों को गणित के प्रति रुचि और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन रामानुजन की गणितीय प्रतिभा और उनके अविश्वसनीय योगदान को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के कई प्रमेय और सूत्र समस्त संसार को दिया। गणित सोचने का एक तरीका है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.