रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के पांचवें दिन सोमवार को जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह 8:30 बजे से ही जिलेभर के केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षार्थी भी निर्धारित समय से करीब आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परीक्षा के दौरान छह जोनल मजिस्ट्रेट और नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे। सीसीटीवी निगरानी के लिए रजा इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही ...