मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में शुक्रवार को गणित विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय 'गणित के महत्व' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि गणित हमारे दैनिक जीवन के इस्तेमाल में शामिल है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चित्तरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार संरक्षक और पूर्णिया विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार एकेडमिक डॉ. नवनीत कुमार मुख्य अतिथि थे। डॉ. संजय कुमार ने कहा कि गणित के बिना हमारा जीवन अधूरा है, जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारा जीवन गणित से घिरा है। मुख्य वक्ता डॉ. नवनीत कुमार ने महान गणितज्ञ रामानुज के मैजिक सक्योर के सापेक्ष रामानुज के व्यक्तित्व एवं अध्ययन कौशल पर पीपीटी प्रस्तुत किया। गणित प्रश्नोत्त...