पलामू, मार्च 3 -- हैदरनगर। जैक संचालित दसवीं गणित विषय की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हैदरनगर के विभिन्न केन्द्रों पर 1508 में 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर के केन्द्राधीक्षक बैद्यनाथ राम ने बताया कि केन्द्र पर 655 में 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय हैदरनगर (बाजार) के केन्द्राधीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि उनके केन्द्र पर कुल 376 में एकमात्र परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा है। जबकि पीएमश्री प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय के केन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 477 में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित हैं। परीक्षा को शांति व शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.