अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 19 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर परिषद ने परीक्षकों के लिए निर्देश जारी किए हैं। कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों को बेहद सतर्क और संजीदा रहने के लिए कहा गया है। मूल्यांकन के दौरान स्टेप मार्किंग की जाएगी यानी कि किसी भी प्रश्न का उत्तर यदि परीक्षार्थी ने कुछ सही और कुछ गलत लिखा है तो जितना सही लिखा है उसका अंक प्रदान किया जाएगा। यहां तक की गणित में भी स्टेप मार्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद के निर्देश के अनुसार इस बार परीक्षक 17 मार्च को ही संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति देंगे। जबकि 18 मार्च को मूल्यांकन केन्द्र पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उनका मूल्यांकन कैसे करना है इसके बारे में प्रशिक्षित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.