मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- औराई। जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड में औराई के तीन बच्चे अव्वल आए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने तीनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। ओलंपियाड में शिक्षक चंदन कुमार के पुत्र मानस चंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह मध्य विद्यालय औराई हिंदी का छात्र है। वहीं, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धरहरवा के अंकित कुमार व शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पंचम वर्ग की शिवानी कुमारी चित्रकला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.