प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के मेधावियों ने लखीमपुर खीरी में आयोजित हुई तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कुल 10 पदक (दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य) जीतकर परचम लहराया है। अम्बकेश त्रिपाठी ने वैदिक गणित प्रयोग और जॉन्सी अग्रहरि ने वैदिक गणित मॉडल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जॉन्सी अग्रहरि के मॉडल को जालंधर पंजाब में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया है। इस अभूतपूर्व प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रबंधक डॉ. आनंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष रमेश दत्त पांडेय और कोषाध्यक्ष विनम्र सेन ने विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.