बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- राजगीर, निज संवाददाता। हसनपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को गणित आचार्य किशोर कुमारलाल दास के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि आचार्य किशोर ने पूरी ईमानदारी से छात्रों के भविष्य को गढ़ा है। वहीं, आचार्य किशोर ने कहा कि कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन ही सबसे बड़ा धर्म है। उप-प्राचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा, पुष्पांजलि पांडेय, संजय पांडेय और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...