टिहरी, दिसम्बर 20 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित पांच दिवसीय गणित लैब स्थापना कार्यशाला का समापन हुआ। जिसका उद्देश्य छात्रों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करने और गणितीय अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझाना था। कार्यशाला में शिक्षकों को गणित लैब की स्थापना,संचालन सहित शिक्षण में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। शनिवार को डायट सभागार में आयोजित कार्यशाला में संदर्भदाताओं ने बताया कि गणित लैब के माध्यम से छात्र गणितीय सूत्रों,आकृतियों और सिद्धांतों को प्रयोगों के जरिए आसानी से समझ सकते हैं। इससे छात्रों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल में वृद्धि होगी। प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न गणितीय मॉडल, चार्ट और गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री का विकास और विकसित की गई सामग्री का प्रस्तुतीकरण ...