मधुबनी, फरवरी 16 -- बिस्फी निप्र । सुप्रसिद्ध शिक्षासेवी एवं गणितज्ञ उचित नारायण यादव के स्मृति दिवस के अवसर पर 'शिक्षा बचाओ,लोकतंत्र संविधान बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन उचित नारायण यादव पुस्तकालय सह वाचनालय निर्माण समिति तथा जन संस्कृति मंच,मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में नाहस- खंगरैठा समाधि स्थल के पास हुआ।अध्यक्षता रामेश्वर ठाकुर तथा ईश्वरचंद्र यादव ने की।मंच संचालन समीर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गुरुदेव उचित यादव के जीवन और दर्शन पर केंद्रित रामेश्वर ठाकुर कृत पुस्तिका 'हमारे गुरुदेव बड़े निराले' का लोकार्पण किया गया। संबोधन में जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.सुरेन्द्र प्रसाद सुमन ने कहा कि गुरुदेव उचित बाबू ने उच्च विद्यालय नाहस- खंगरैठा में 50 के दशक में योगदान दिया था। सेवाकाल के बाद भी उन्होंने 30 वर्...