गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- जिले में रविवार को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने दी प्रतिक्रिया, रीजनिंग और विज्ञान के सवाल आसान रहे - परीक्षा के अंतिम पड़ाव में अभ्यर्थियों पर कम समय में पेपर पूरा करने का दबाव रह हावी - गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में रविवार को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) को लेकर अभ्यर्थियों ने समय कम होने की शिकायत की। अभ्यर्थियों के मुताबिक, पेपर में रीजनिंग आसान रही, जबकि कथन वाले प्रश्न, गणित और सामाजिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न कठिन और उलझाने वाले रहे। इससे अंतिम पड़ाव पर कम समय में पेपर पूरा करने का दबाव रहा। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से ले...