मुंगेर, दिसम्बर 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भारतीय बौद्धिक मनीषी श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर सोमवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर में गणित एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणित की भारतीय परंपरा, वैदिक गणित और आधुनिक गणित के समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वजीत विद्यालंकार ने संस्कृत और गणित के पारस्परिक संबंधों को साक्ष्यों सहित प्रस्तुत किया। उन्होंने वैदिक सूत्र ग्रंथों से लेकर आर्यभट्ट, महावीराचार्य, वराहमिहिर जैसे महान गणितज्ञों और खगोलीय ज्ञान परंपरा की जानकारी देकर श्रोताओं को भारतीय गणित की समृद्ध विरासत से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे गणित विभागाध...