अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- धौलछीना, संवाददाता। सेराघाट में आयोजित बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी भिड़ंत चैलेंजर 11 सेराघाट और गुवाहाटी 11 गणाई के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर 11 सेराघाट ने 20 ओवर में पवन चम्याल के शानदार अर्धशतक की मदद से 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुवाहाटी 11 गणाई की टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। अंपायर राजू पांडे, दिनेश पांडे और आशु रहे। योगेश डसील, गणेश ने कमेंट्री की। यहां ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, बीडीओ ललित महावर, बसंत नेगी, गणेश उलसाई, सुंदर मेहता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.