रांची, फरवरी 20 -- रांची। बहुबाजार के निकट गणपत नगर स्थित गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज के प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा और अन्य पूजा अनुष्ठान के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न पूजा अनुष्ठान के बाद मंदिर में भगवान शिव पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान संध्या भजन-कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। गणपत पैलेस परिसर में भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण समाजसेवी जितेंद्र सिंह और पंकज सिंह ने कराया है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के लिए एक सुसज्जित हॉल का भी निर्माण कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में यजमान की भूमिका रूपनारायण सिंह पत्नी के साथ निभा रहे हैं। वाराणसी से आए विद्वान पंडित यज्ञ संपन्न करा रहे हैं। शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.