सहारनपुर, अगस्त 29 -- राधा विहार स्थित वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणेश महोत्सव पूजा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा गणपति शिव और शक्ति का संयुक्त स्वरूप है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव पूजा में गणपति महाराज की अष्टधातु की मूर्ति का पंचामृत से महा स्नान किया गया और महाभिषेक किया गया । गणपति महाराज को मोदक का भोग लगाकर आरती उतारी गई। गणपति महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा गणपति महाराज में ब्रह्मांड की समस्त ऊर्जा समाई हुई है। आदिशक्ति मां भगवती ने उनका सृजन ब्रह्म तत्व के माध्यम से किया है। गणपति ही शिव तत्व का मूल साधन है। क्योंकि, वे ही गणों के अध्यक्ष है और गणपति जी जगत का मंगल करने वाले हैं। महाराज श्री ने कहा गणपति को समस्त देवता भी नहीं हरा पाए। तब शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.