कौशाम्बी, अगस्त 30 -- मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार में बनाए गए पूजा पंडाल में गणेश पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का पूजा पंडाल में तांता लगा रहता है। इस दौरान शुक्रवार शाम भक्तों के जयकारे से मनौरी बाजार गूंज उठा। मां भगवती गणपति बप्पा पूजा कमेटी की ओर से मनौरी बाजार में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। मूर्ति स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा पंडाल में पहुंच रहे भक्त विधिविधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। पूजा प्रांगण को फूल, मालाओं व विद्युत झालरों, रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। भक्तों को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कराने के लिए प्रतिदिन पुरोहित पूजा पंडाल में पहुंचते हैं। शाम को आरती व जयकारे के बाद महिलाओं द्वारा भक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शुक्रवार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.