बिजनौर, सितम्बर 6 -- श्री दुर्गा विहार कॉलोनी में गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति जी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। समापन पर विशेष पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। शनिवार को श्री दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। पूजन कार्यक्रम के उपरांत गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणपति जी की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और गणपति जी से पुनः आने के लिए श्रद्धापूर्वक अनुरोध किया। इस अवसर पर सभासद अनिल चौधरी, राजकुमारी, बलजीत सिंह, सुशील, गीतांजलि, मनोज शर्मा, सुभाष चौहान,मीनू सिंह, सीमा रानी,ऋद्धि चौहान, सुमन चौधरी, कमलेश देवी, देवराज सिंह, बृजपाल फौजी, दिनेश सिंह बबलू, अरुण शर्मा, पूनम आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.