बागपत, अगस्त 28 -- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को शहर व देहात के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का पूजन किया। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। शहर के देशराज मोहल्ले में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायकों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। जिन पर श्रद्धालु खूब झूमे। सर्राफा बाजार और सिसाना रोड पर लगाए गए पांडालों में भी श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का विधि-विधान के साथ पूजन किया। विघ्नहर्ता को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाकर पूजा-अर्चना और मंगल आरती की गई। शाम के समय श्रद्धालुओं ने प्रभु की आरती कर प्रसाद वितरित किया। भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.