नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई के वर्ली में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने गए थे। वहां रोहित के फैंस का जमावड़ा लग गया। उसी दौरान फैंस ने 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूजा के समय फैंस का ऐसा करना रोहित को बिलकुल अच्छा नहीं लगा। उन्होंने फौरन फैंस से नारे बंद करने की गुजारिश की। उन्होंने पहले एक हाथ से इशारा किया और फिर दोनों हाथ जोड़े। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारमेंट ले चुके हैं। 38 वर्षीय बल्लेबाज की वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ''रोहित शर्मा की विनम्रता किसी भी नारे से ज्यादा जोरदार है। इतनी शोहरत के बावजूद वह अहंकार की बजाय सम्मान को तरजीह देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.