बस्ती, सितम्बर 1 -- छावनी। विहिम जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और दिग्विजय सिंह राना ने शनिवार को छावनी कस्बे में आयोजित गणेश उत्सव समारोह में हिस्सा लिया। छावनी में गणेश उत्सव का आयोजक तरुण गुप्ता और सुजीत कसौधन की ओर से किया गया है। पुरोहित राहुल तिवारी ने जिलाध्यक्ष विहिम द्वारा गणेश भगवान की आरती और पूजन कराया। छावनी के पूर्व प्रधान अजीत सोनी ने जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, दिग्विजय सिंह राना और अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...