मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- नई मंडी में स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में प्रेसवार्ता करते हुए गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग और अनिल गोयल ने बताया कि 24 फरवरी से 28 फरवरी तक श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव बडे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलकत्ता के फूलों से बाबा का सुंदर श्रंगार किया जाएगा। 27 फरवरी को शिव चौक से निशान यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को शाम 7 बजे फूलों की होली ठाकुर जी के (श्रीगोलोक धाम मंदिर द्वारा) एवं बुधवार 25 फरवरी को शाम 7 बजे चंग धमाल (केसर चन्दन होली) मंदिर प्रांगण में आयोजित की जायेगी। जिसमें मुख्य भजन गायक महेश परमार (जयपुर) रहेगें। 26 फरवरी की शाम 6 बजे श्याम नाम की मेहन्दी एवं निशान वितरण मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से शु...