चतरा, अगस्त 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। गणपति मोर्या, गणपति मोर्या के नारों से पूजा पंडाल गुंजायमान हो उठा है। टंडवा के चुन्दरु धाम में दस दिवसीय गणेश महोत्सव और टेकठा में तीन दिवसीय उत्सव में भगवान गणेश की दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है। टंडवा शाम ढलते ही गुलजार हो उठता है। मीना बाजार और आकर्षक झूला बच्चे, युवा और महिलाओं को आकर्षित कर रहा है। दस दिनों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान गजानंद की दर्शन करने आते हैं। बनारस से आये आचार्यों की मंत्रोच्चारण से टंडवा केरेडारी का सीमांत एरिया भक्तिमय हो चुका है। चार सितंबर को चुंदरु धाम में नये सूर्य मंदिर का भूमि पूजन होगा। जिस पर तीन करोड़ खर्च होने का अनुमान है। बहरहाल दस दिवसीय गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूजा कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता, संजीत गुप्ता, अनिल दास, रंजीत गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.