गिरडीह, अगस्त 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को धूमधाम से किया। विसर्जन जुलूस निकालकर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान गणपति बप्पा मोरया, गणपति अपने गांव चले...आदि गीतों पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे। शहर के हुट्टी बाजार, मोहलीचुंआ, राजेंद्र नगर, सिहोडीह, अलकापुरी, पचंबा सहित अन्य जगह की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा भाव से किया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर जगह-जगह पुलिस के जवान भी तैनात थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.