रांची, अगस्त 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कोयनारडीह के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव के जंगल में गणेश पूजन कर हाथियों से रक्षा करने की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि गणेश पूजन के बाद कोयनारडीह में पिछले 10 साल से हाथी प्रवेश नहीं करते हैं। यहां हाथियों से किसी प्रकार से खतरा नहीं होता है। पिछले 10 वर्षों से हमलोग गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा कर रहे हैं उन्हीं की कृपा से यहां हाथी कभी नहीं आते हैं। प्रत्येक ग्रामीण अपने घर से धान लाकर गणपति को चढ़ाता है। मौके पर मुख्य यजमान दीनू महतो, प्रदीप पंडित, पाहन निरंजन बेदिया, रामकिशोर बेदिया, सुखमनी देवी, धनंजय महतो, सेवाराम महतो, सुलेमान बेदिया, चमरू बेदिया, संजय महतो, बुधनी देवी, सुखमनी देवी और विनती देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.