लोहरदगा, अगस्त 28 -- भंडरा, प्रतिनिधि। नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति लोहरदगा भंडरा के तत्वावधान में प्रखंड बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय गणशोत्सव बुधवार को घूमधाम से आरंभ हुआ। पूजा के सभी अनुष्ठान आनंद कुमार दुबे द्वारा कराया गया। पूजनोत्सव के दौरान पूजा के लिए सजाये गये पंडाल में भक्तों की भीड़ लगी रहीं। पूजा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, सचिव विवेक यादव, शुभम साहु, अमित लहेरी, चन्दन लहेरी, सहसचिव विशल सोनी, सुरज साहु, आशिष यादव, कोषाध्यक्ष अमर साहु, सहकोषाध्यक्ष पंकज यादव, राजेश भगत, संगठन मंत्री- उज्जवल गुप्ता, शुभम प्रोहित, सुमित लहेरी, मनिष यादव, रोहित लहेरी, व्यवस्था प्रमुख- सन्याल यादव, अक्षय गुप्ता, सुरज ठाकुर आदि ने पूजा के आयोजन में सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...