सुपौल, फरवरी 1 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में चल रही गणपतगंज क्रिकेट लीग-2026 का चौथा दिन रोमांचक रहा। लीग चरण के अंतिम मुकाबले में किसनपुर ने गणपतगंज को बड़े अंतर से हराया। जहां किशनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीपक बनारस ने 51 गेंदों पर 110 रन और दीपक गोलू ने 39 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारियां खेलीं। वही जवाब में, गणपतगंज की टीम 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। किशनपुर के गेंदबाजों ने गणपतगंज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वहीं रविवार को लीग का पहला सेमीफाइनल ब्वॉयज इलेवन सहरसा और मतीन इलेवन सुपौल के बीच खेला जाएगा। यह लीग स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और ग्रामीण क्षेत्रों में क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.